फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार स्वस्थ जीवनशैली के लिए उपयोगी : डॉ. प्रीति

विज्ञापन
04जेएनडी02: राजकीय महिला महाविद्यालय में योग करती छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयुष विभाग के सहयोग से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम एनसीसी इंचार्ज प्रियंका एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रीति के नेतृत्व में किया गया। इसमें छात्राओं ने अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। छात्राओं ने योग क्रियाओं को न केवल सीखा बल्कि उनके स्वास्थ्य लाभों को भी समझा।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने कहा कि सूर्य नमस्कार स्वस्थ जीवनशैली के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को सुदृढ़ करता है और नियमित अभ्यास से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आयुष विभाग से योग प्रशिक्षक नवनीत योगी ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाओं का विधिवत अभ्यास करवाया और शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आयुष पद्धतियों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें