रोहतक। रोडवेज बस डिपो में सर्वे के लिए सरकारी वाहन नहीं है। डिपो में उपलब्ध सरकारी जीप चार महीने पहले कंडम घोषित की जा चुकी है। ऐसे में सर्वे के लिए भेजी जाने वाली टीमों का काम बाधित हो रहा है। जीप नहीं होने से नए रूटों का सर्वेक्षण करने में परेशानी आ रही है।
वहीं, इस महीने राजस्थान के भीलवाड़ा के लिए बस सेवाएं शुरू होनी हैं। इसमें सबसे बड़ी बाधा यह है कि इस रूट का सर्वेक्षण अब तक नहीं हो पाया है। इंस्पेक्टर जगदीश ने कहा कि जीप के लिए मुख्यालय मांग भेजी गई है। महाप्रबंधक के वाहन से भी कुछ कार्य निपटाए जा रहे हैं। संवाद