संवाद न्यूज एजेंसी
महम। एसडीएम ने बीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित रहने वारे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसडीएम विपिन कुमार ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, विभिन्न कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में सभी आवश्यक रजिस्टर नियमित रूप से मेंटेन किए जाएं।
एसडीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। बता दें कि कई दिन से बीडीपीओ कार्यालय में कर्मचारियों के नदारद रहने की शिकायतें मिल रही थीं।
फोटो महम बीडीपीओ कार्यालय में निरीक्षण करते एसडीएम विपिन कुमार। स्रोत प्रशासन