फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सूरज देहराज बने इनेलो के एससी सेल के प्रदेश प्रधान महासचिव

Wed, 16 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने पार्टी नेता सूरज देहराज को एससी सेल की प्रदेश इकाई का प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी एडवोकेट कृष्ण कौशिक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा संगठन का नए सिरे से विस्तार कर रहे हैं। इसके तहत देहराज को यह जिम्मेदारी दी गई है। देहराज ने निकाय चुनाव में पार्टी की तरफ से मेयर का चुनाव भी लड़ा था। देहराज मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, एसी सेल के जिला अध्यक्ष राजबीर वाल्मीकि, दलबीर राणा, सतीश नांदल, डॉ. स्वतंत्र, आनंद देशवाल, डॉक्टर रणबीर हुड्डा, विरेंद्र नांदल, सुशीला राणा, सुनीता नांदल, नफे सिंह लाहली, शीला खरेटी, रामभगत लाकडा व मास्टर मुख्तयार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें