फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुनारिया कलां में 11.25 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी तोड़ी

Wed, 16 Apr 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15सीटीके15 : सुनारिया कलां गांव की सीमा में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती प्रशासन की टीम। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया कलां गांव में 11.25 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी में मंगलवार को डीटीपी की टीम पहुंची और बुलडोजर की मदद से न केवल अवैध निर्माण गिराया, बल्कि 13 नींव व चारदीवारी उखाड़ी। डीसी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त न करें।
विज्ञापन

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि कट्रोल एवं शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। सूचना मिली थी कि सुनारिया कलां में 11.25 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी गई है, जहां प्लाॅटों की नींव भरी जा रही है। डीटीपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को तोड़ा और कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें