फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनात्मक नेतृत्व का केंद्र बन रहा सुपवा : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में सोमवार को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने 760 स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को डिग्री दी। घोष ने कहा कि सुपवा रचनात्मक नेतृत्व का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने युवाओं को रचनात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सुपवा महान लोक कवि दादा लख्मी चंद की विरासत से प्रेरित होकर नई पीढ़ी को दिशा दे रहा है। दीक्षांत समारोह केवल डिग्री देने का कार्यक्रम नहीं बल्कि ज्ञान, सृजनात्मकता और जिम्मेदारी का उत्सव है।
उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो जीवन को संतुलन और व्यापक दृष्टिकोण देती है। सुपवा ऐसे रचनात्मक नेतृत्वकर्ताओं को तैयार कर रहा है जो कला, डिजाइन, फिल्म, फैशन और वास्तुकला के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन



रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बनें युवा : शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सुपवा राज्य की कला, संस्कृति और रचनात्मकता का हृदय है। यहां से निकलने वाले छात्र केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि हुनरमंद और संवेदनशील नागरिक हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें। एआई युग में तकनीक के साथ नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को बनाए रखना जरूरी है। अपनी जड़ों, माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को कभी न भूलें।
चुनाव पर मंत्री बोले-बनर्जी के शासन में महाजंगलराज का शिकार रहा बंगाल


शिक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के चुनावी रुझानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बनर्जी के शासन में बंगाल महाजंगलराज का शिकार रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अत्याचार, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर रहा। इससे जनता में भारी असंतोष पैदा हुआ। उन्होंने विपक्ष पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाते हुए तंज कसा और कहा कि ऐसे लोगों को अब जवाब मिल गया है। पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए ढांडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने पहले 35 साल के वाम शासन और फिर ममता सरकार से बदलाव की उम्मीद की थी लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें