10-डॉ गुंजन मलिक मनोचा,कुलसचिव, सुपवा
- फोटो : samvad
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) की रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा 19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) में बतौर वक्ता शिरकत करेंगी। वे एमआईएफएफ में 18 जून को ओपन फोरम सेशन के दौरान विचार रखेंगी। 15 जून से शुरू हुआ एमआईएफएफ 21 जून तक जारी रहेगा।
फिल्म एवं टेलीविजन विभाग समन्वयक महेश टीपी ने बताया कि एमआईएफएफ का आयोजन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व नेशनल फिल्म डिवलेपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) मिलकर कराते हैं। सात दिन तक चलने वाले एमआईएफएफ को देश में सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल के तौर पर जाना जाता है।
इसमें मिलने वाले अवाॅर्ड को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा फिल्म अवाॅर्ड माना जाता है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा इसमें क्या युवा फिल्म मेकर डॉक्यूमेंट्री को फिर से परिभाषित कर रहे हैं... विषय पर विचार रखेंगी। उनके साथ भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे के कुलपति धीरज सिंह, फिल्म मेकर प्रबल खाउंड, प्रीति शर्मा, मृदुल मधु व संतोषी मिश्रा मंच साझा करेंगी।