फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर के जलेबी चौक पर 30 एकड़ में 70,000 पौधों से बढ़ेगी हरियाली

विज्ञापन
26-शहर के झज्जर रोड पर जलेबी चौक का दृश्य । स्रोत विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
रतन चंदेल
रोहतक। शहर की पश्चिम दिशा में दो राजमार्गों को जोड़ने वाले जलेबी चौक पर लगभग 30 एकड़ में 70,000 पौधों से वन विभाग हरियाली बढ़ाएगा। शहर के बाहर बने इस चौक को खास रूप से हरियाली के लिए चुना गया है। वन विभाग की ओर से यहां पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। पौधरोपण बारिश के सीजन में यानी अगले माह होगा।
शहर के झज्जर रोड पर मायना गांव के निकट बनाए गए जलेबी चौक पर अलग-अलग हिस्सों में हरियाली व सुंदरता बढ़ाई जाएगी। यहां 70,000 पौधे लगाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
विज्ञापन

जलेबी चौक पर हिसार-दिल्ली रोड व झज्जर-रोहतक रोड आपस में मिलते हैं। यह पूरी जमीन नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) की है। एनएचएआई ने वन विभाग से इस जमीन पर खास तरह के पौधरोपण के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस पूरे क्षेत्र में मियावाकी यानी सघन पौधरोपण विधि के तहत पौधे लगाए जाएंगे। संवाद
-
बरसाती जल संग्रह के लिए बनेगा तालाब
पौधरोपण के साथ ही बरसात के जलसंग्रह के लिए एक छोटा तालाब भी बनाया जाएगा। एनएचएआई की मांग के अनुसार इसके एक छोटे हिस्से में औषधीय पौधों का रोपण होगा। बाकी हिस्सों में 30 से 40 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे जिनकी दूरी लगभग समान होगी। एक वर्ग मीटर में चार पौधे होंगे। इसमें झाड़ीनुमा छोटे पौधे, मध्यम ऊंचाई के पौधे व बड़े पौधों का एक मिश्रण कर लगाया जाएगा। पौधरोपण से पहले भूमि काे अच्छी तरह से तैयार किया जा रहा है। भूमि की खोदाई करके उसमें खाद आदि को मिक्स किया है। पौधरोपण से पहले अब तक 20,000 से अधिक गड्ढे तैयार कर लिए गए हैं। खाद भी डाला गया है। जलेबी चौक पर दोनों मार्गों के मिलने से यहां प्रदूषण भी अधिक रहना स्वाभाविक है। ऐसे में इस चौके पर बड़ी संख्या में पौधरोपण होने से प्रदूषण का स्तर कम करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


शहर के जलेबी चौक पर 70,000 पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जाएगी। इनमें औषधीय, फूलदार व छायादार सहित 30 से अधिक प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। दो मार्गों को जोड़ने वाले इस चौक को खास रूप से हरियाली के लिए चुना गया है।
- सुंदर सांभरिया, उप वन संरक्षक, भारतीय वन सेवा

26-शहर के झज्जर रोड पर जलेबी चौक का दृश्य । स्रोत विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें