रोहतक। गांधी कैंप स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई हरियाणा बोर्ड की परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर केंद्र अधीक्षक पीजीटी जयकुवार को रिलीव किया गया है। हिसार रोड स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अर्थशास्त्र के एक विद्यार्थी का नकल का केस बनाया गया है।
रोहतक एसडीएम आशीष कुमार ने केंद्र के दौरे के दौरान यह कार्रवाई की है। पीजीटी जयकुवार मेवात के एक स्कूल में तैनात हैं।अधीक्षक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का दौरा नहीं कर रहे थे और आईकार्ड भी नहीं पहना हुआ था।
सोमवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) व अर्थशास्त्र की परीक्षा में 2667 में से 2,627 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। फिजिक्स के विद्यार्थियों ने इंटरनल रेजिस्टेंस, मैग्नेटिक डाइपोल से आधारित प्रश्न मुश्किल बताए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को जिले के 45 में से 37 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की भौतिकी विज्ञान व अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान विषय में जिले में 1,540 विद्यार्थियों से 1512 ने परीक्षा दी।
अर्थशास्त्र में 1,127 विद्यार्थियों में से 1,115 उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
सख्ती बरती जा रही है। दौरे के दौरान गांधी कैंप सेंटर में अधीक्षक को रिलीव किया है।
-आशीष कुमार, एसडीएम रोहतक
फिजिक्स का पेपर पुराने प्रश्नों से आया हुआ था। चार्ज व मैग्नेटिक फील्ड से प्रश्न थे। एक दो न्यूमेरिक के प्रश्न कठिन थे जिनमें इंटरनल रेजिस्टेंस, मैग्नेटिक डाइपोल प्रश्न शामिल रहे।
-निशांत, परीक्षार्थी।
-
अर्थशास्त्र पेपर से डिमांड कर्व, माइक्रो मेक्रो से प्रश्न हल करके आया हूं। मैक्रो में से डिमांड व सप्लाई के प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में 80 में से 70 से अधिक अंक आने की उम्मीद है।
-रमन, परीक्षार्थी।
अर्थशास्त्र का पेपर न ज्यादा मुश्किल था और न ही ज्यादा आसान। पूर्ण प्रतियोगिता और एकाधिकारी अध्यायों से अधिक प्रश्न आए हुए थे।
-आदित्य, परीक्षार्थी।
36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड
36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड
36-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा बोर्ड