फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा के पूर्व छात्र की फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही सराहना

विज्ञापन
11-शॉर्ट फिल्म धारा का टेम का निर्देशन करने वाले सुपवा के पूर्व छात्र अमित कुमार। स्रोत- सुपवा
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के पूर्व छात्र अमित कुमार की बनाई गई शॉर्ट फिल्म धारा का टेम (टाइम फॉर मिल्किंग) को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) ने फिल्म को 19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) की प्रचार सामग्री में शामिल किया है।
विज्ञापन

अमित ने फिल्म का निर्देशन किया है। वे सुपवा के 2012 बैच के पूर्व छात्र हैं। फिल्म का साउंड डिजाइन यूनिवर्सिटी के ऑडियोग्राफी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिजीत सरकार ने तैयार किया है। 30 मिनट लंबी की इस शॉर्ट फिल्म के लिए अभिजीत सरकार को वर्ष 2024 में 18वें एमआईएफएफ में बेस्ट साउंड डिजाइनर का अवार्ड भी मिल चुका है।
फिल्म हरियाणा के ग्रामीण परिवेश और पशुपालन संस्कृति पर आधारित है। इसमें सुबह पशुओं का दूध दुहने के दौरान गांव के वातावरण, पक्षियों की आवाज, पशुओं की हलचल और किसान परिवार की दिनचर्या को बेहद वास्तविक तरीके से दर्शाया गया है। सुपवा की फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी के एफसी महेश टीपी ने कहा कि यूनिवर्सिटी छात्रों और फैकल्टी दोनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती है जिसके परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।

11-शॉर्ट फिल्म धारा का टेम का निर्देशन करने वाले सुपवा के पूर्व छात्र अमित कुमार। स्रोत- सुपवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें