फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सनराइज एकादश ने एचसीए एकादश को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
25...सर्वक्षेष्ठ ​खिलाड़ी देव को ट्राफी देते अंपायर अशोक कुमार। स्रोत : कोच - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से आयोजित चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट लीग के मैच में सोमवार को सनराइज क्रिकेट अकादमी एकादश ने एचसीए एकादश को पांच विकेट से हराया। देव नांदल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते एचसीए एकादश की टीम 27 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हो गई। एचसीए एकादश की ओर से ईशु ने ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 51 रन बनाए। अक्षय ने 36 व द्वीप ने 32 रन बनाए।
सनराइज एकादश की ओर से देव ने चार, परीक्षित व राहुल ने दो-दो विकेट लिए। सनराइज एकादश ने 25.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर मैच जीता। सनराइज एकादश की ओर से भव्य ने शर्मा ने 23 गेंदों पर 9 चौकों व एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। गौरीश ने 43 व मिलन ने 40 रन बनाए। एचसीए एकादश की ओर से ईशु व द्वीप ने दो-दो विकट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें