फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रामलला की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा पर हुआ सुंदरकांड पाठ

Fri, 24 Jan 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके21..चिन्योट कॉलोनी स्थित कैलाश सेवा धाम में सुंदरकांड पाठ करते श्रद्धालु। स्रोत : समिति
विज्ञापन
अयोध्या राम जन्मभूमि पर रामलला के प्रथम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को राष्ट्र सेविका समिति ने उत्साह से मनाया। राष्ट्र सेविका समिति हरियाणा प्रांत ने चिन्योट कॉलोनी स्थित कैलाश सेवा धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रखा गया।
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद ने अपने वक्तव्य में बताया कि राम मंदिर का निर्माण 450 वर्षों के लंबे संघर्षों व लाखों लोगों के बलिदान के बाद भारत के कानून के निर्णय के बाद हुआ। इसके निर्माण में हर हिंदू का सहयोग रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अमीषा, डॉ. अंजलि जैन, कंचन, डॉ. गीता, सुनीता, सपना, श्वेता, मंजूबिंदल, मीनू बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें