सांपला। यहां पिछले दो दिन से इलाके में धुंध बढ़ती जा रही है। रविवार की सुबह धुंध का प्रभाव इतना ज्यादा था कि 10 मीटर से आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। चालकों को वाहन की गति कम करने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। सतीश कुमार, सोनू, कुलदीप, संजय आदि का कहना कि सुबह अधिक धुंध की कहीं आने-जाने में देरी होती है। वहीं हादसे का भी खतरा रहता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में धुंध गहराएगी और ठंड बढ़ेगी।
प्रदूषण से अभी पूरी राहत नहीं
लोगों को बारिश के बाद भी प्रदूषण से पूरी राहत नहीं मिली। लोगों का कहना है कि अभी इलाके में धान की कहीं भी पराली नहीं जलाई जा रही। टायर जलाने वाली फैक्टरियां शाम ढलते ही रबर जलाना शुरू कर देते हैं। जिसकी वजह से प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। प्रशासन की यह लापरवाही ही आमजन के लिए समस्या बनी हुई है।