फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सालाना समागम में संगत ने किया सतगुरु का सिमरन

Mon, 04 Dec 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गुरुद्वारा टिकाणा साहिब में महंत हरदर्शन सिंह महाराज के तीन दिवसीय 69वें सालाना यज्ञ समागम कीर्तन दरबार का रविवार को समापन हुआ। समागम में संगत ने सतगुरु का सिमरन किया। इस उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में दोपहर को अमनदीप कौर, दवेंद्र सिंह सोढ़ी, बलप्रीत सिंह ने गुरबाणी शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। दवेंद्र सिंह सोढ़ी ने हम रुलते फिरते कोई बात न पूछता गुर सतगुर संग करे हम थापे, राम की दुहाई राम की दुहाई न किछ आई बो न कछ जाइबो - कायो देवा दाइयों देवल कईयों जंगम जाति, इन्ही की कृपा के सजे हम है, मेरा मुझ में किछ नहीं जो किछ है सो तेरा.. भजनों से संगत को निहाल किया। महंत दिलबाग सिंह सेवापंथी ने प्रवचन दिए। इस मौके स्वामी करणपुरी महाराज, स्वामी कपिलपुरी महाराज, सरदार अवतार सिंह कोचर, गुरप्रीत सिंह कोचर, मनोहर कोचर, परमिंदर सिंह कोचर, महेंद्र चावला रूबी, राजविंदर सिंह कोच, किशन लाल धींगड़ा, परमजीत खालसा, हिमांशु अनेजा समेत अनेक श्रद्धालू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें