फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएलएफ कॉलोनी में सैलून पर आए सुनारिया के युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी में रंजिश के चलते सैलून पर आए सुनारिया कलां गांव के युवक पर छह युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सुएं से हमला कर दिया। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुनारिया कलां गांव निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अंकित व छोटा बेटा अंशुल है। डेढ़ साल पहले अंशुल की हिसार बाईपास स्थित शास्त्री नगर निवासी दीपक अहलावत से कहासुनी हो गई थी। उस समय राजीनामा हो गया था। इसके बावजूद आरोपी उसके बेटे अंशुल से रंजिश रखे हुए हैं। उसका बेटा अंशुल डीएलएफ कॉलोनी स्थित सैलून पर गया था, जहां दीपक अहलावत ने अपने साथी अंकित धनखड़, अनुज साहू, सोमबीर मलिक व दो अन्य साथियों के साथ हमला कर दिया। दीपक अहलावत ने दुकान में घुसते ही बर्फ तोड़ने वाले सुएं से गले, छाती और हाथ पर मारा। धनखड़ ने सिर में जान से मारने की नियत से वार किया। अन्य साथियों ने भी सुएं और डंडे से वार किए। उनका बेटा बेहोश होकर गिर गया। आरोपी मरा हुआ समझकर चले गए। साथ ही डेढ़ तोले सोने की चेन व जेब से सात हजार रुपये ले गए। घायल को पीजीआई ले जाया गया, जहां शरीर पर 13 जगह चोटें मिलीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर धर-पकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें