फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मॉडल स्कूल सांपला में मनाया मदर्स डे

Mon, 13 May 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12सीटीके04... मॉडल स्कूल सांपला में मदर्स डे पर रंगारंग प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल स्कूल सांपला में रविवार को मदर्स डे मनाया गया। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने मां को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए शुभकामना संदेश लिखकर कार्ड, फूल, चॉकलेट बैग और फूलों के गुलदस्ते तैयार किए। साथ ही माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सुंदर कविताएं भी सुनाईं। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष व उपायुक्त अजय कुमार, उपाध्यक्ष रामअवतार गुप्ता, सचिव राजेश सहगल ने भी मदर्स डे पर सभी अभिभावकों के लिए शुभकामना संदेश भेजा मौके पर प्रधानाचार्य निर्मल भारद्वाज, संध्या भारद्वाज, स्कूल के सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें