फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव संंपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव का सोमवार को समापन किया। उत्सव में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक की पचास से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। जिला कॉर्डिनेटर डॉ. सुनीता अहलावत की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डॉ. सुनीता अहलावत ने बताया कि शिक्षा विभाग व कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कि ओर से स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान छात्राओं ने नई-नई कलाकृतियों व मूर्ति बनाना सीखा। शिक्षा विभाग व कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समापन समारोह जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, रोहतक खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रंजना दलाल, लाखन माजरा खंड शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर बीआरसी रोहतक सुंद्रलाल, बीआरसी लाखन माजरा सदानंद, बीआरसी कलानौर साधना, सतीश, विद्यालय प्राचार्या मीता कंसल, ट्रेनर सुखमनजीत, सहायक ट्रेनी पुष्कर, रणवीर, डॉ. नीलम भाकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें