01सीटीके39...जन सेवा संस्थान में भंडारा लगाते रोटरी क्लब के सदस्य। स्रोत: रोटरी क्लब
रोहतक। रोटरी क्लब ने सोमवार को भिवानी रोड स्थित जन सेवा संस्थान वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम में भंडारा लगाया व फल वितरित किए। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. परमानंद ने बताया कि रोटरी क्लब समाज सेवा में उत्तम कार्य कर रहा है। क्लब के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि क्लब अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिली है। सोमवार से यह कार्यकाल शुरू हो गया है। अब एक वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाएंगे। जुलाई में रक्तदान शिविर व पौधरोपण के अलावा जरूरतमंदों की सहायता करना मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता, पूर्व प्रधान अजीत पाल सिंह, संदीप गर्ग, नरेश गोयल, मुकेश गुप्ता, एडवोकेट राजेश शर्मा, पवन उपस्थित रहे।