फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई में रिसर्च के लिए सुधीर कुमार निर्वाणी ने किया शरीर दान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीनियर प्रोफेसर और एचओडी ओरल रेडियोलॉजी पीजीआईडीएस डॉ. अंबिका ने अपने स्व. ससुर सुधीर कुमार निर्वाणी का शरीर मरणोपरांत एनाटॉमी विभाग में विद्यार्थियों की रिसर्च के लिए दान किया।
विज्ञापन

स्व. निरवानी के बेटे डॉ. गौरव दिल्ली में एनेस्थेटिस्ट हैं। डॉ. अंबिका ने बताया कि स्व. सुधीर कुमार निर्वाणी ने खुद 12 से 15 साल पहले देह दान की इच्छा जताई थी। तब वह कानपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में काम करते थे।
निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने परिवार को एक पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि शरीर दान करना नेक काम है। शरीर दान से छात्रों को शोध कार्य में मदद मिलेगी और वे बेहतर डॉक्टर बन सकेंगे। इस दौरान डॉ. विवेक मलिक, डॉ. गोपाल, डॉ. विपिन, डॉ. संजय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें