कलानौर। कलानौर डिवीजन में सोमवार को सब वेलफेयर यूनियन ने एसडीओ कलानौर के खिलाफ दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनिकारियों की अध्यक्षता अमित प्रधान ने की। यूनिट सचिव ओमवीर राठी ने आरोप लगाया कि एसडीओ का अड़ियल रवैया लगातार कर्मचारियों को परेशान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि एसडीओ महिला कर्मचारियों के ऑर्डर मनमाने तरीके से इधर-उधर करते हैं। अपने पसंदीदा कर्मचारियों को टेक्निकल होने के बावजूद ऑफिस में बैठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक एचएसईबी वर्कर यूनियन रोजाना दो घंटे विरोध प्रदर्शन करेगी।
साथ ही कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंच संचालन सब यूनिट सचिव मनबीर ने संभाला। सोमवार को विरोध प्रदर्शन में विकास सिंह, मार्ग, प्रमोद, मुकेश, प्रवेश, सोहिल, संदीप, रवि, विक्की, वीरेंद्र, समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।