24जेएनडी19: पीपलथा में मरीजों की नेत्र जांच करते हुए डॉ देवेंद्र बिंदलिश। स्रोत : आयोजक
- फोटो : credit
नरवाना। पीपलथा गांव में शशन शाह पीर कमेटी की तरफ से 11 नवंबर को शिविर में सैकड़ों लोगों ने आंखों की जांच करवाई थी। जांच के बाद 107 मरीजों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया। मरीजों को आगे की प्रक्रिया के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल बुलाया गया और उनकी सर्जरी डॉ. देवेंद्र बिंदलिश की टीम द्वारा की गई। शिविर में जांच करने के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल के एसएमओ व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश पहुंचे थे। शिविर में लगभग 500 लोग पहुंचे थे। कई मरीजों में मोतियाबिंद समेत विभिन्न नेत्र रोगों के लक्षण पाए गए। जांच के बाद 107 मरीजों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया।