फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनसीसी में चयन के लिए विद्यार्थियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को एनसीसी में चयन के लिए पसीना बहाया। कॉलेज परिसर में एनसीसी की 20 सीट के लिए 200 विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रथम हरियाणा एनसीसी बटालियन कमान अधिकारी कर्नल केएस बधवार, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनवीर धनखड़ की अगुवाई में चल रहे कार्यक्रम में बटालियन के सूबेदार नरेश कुमार व हवलदार धर्मपाल ने विद्यार्थियों का चयन किया। इसके लिए लिखित व शारीरिक परीक्षा, चिकित्सीय जांच के बाद साक्षात्कार किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा व उप प्राचार्य डॉ. धर्मवीर भारद्वाज ने कहा कि नेशनल कैडेट कोर युवाओं के चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता समेत छात्रों में जीवन के सभी क्षेत्रों में संगठित प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक पुल बनाना है। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी मेजर दलबीर कौशिक, डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. तरुण वत्स, डॉ. कपिल कौशिक, विजय कौशिक, आशु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें