13-रोहतक के ब्लॉक संसाधन केंद्र में डायट मदीना की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला मौजूद फाउंडेशनल इन्
- फोटो : डॉ. विद्या देवी
रोहतक। जिले के 19 विद्यालयों में तीसरी कक्षा पास विद्यार्थी बुधवार से फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस ) परीक्षा देंगे। एनसीईआरटी और एससीईआरटी की ओर से निर्देशित इस परीक्षा में बच्चों के लर्निंग स्तर का आंकलन किया जाएगा।
रोहतक के ब्लॉक संसाधन केंद्र में डायट मदीना की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में एफएलएस कार्यक्रम के तहत 20 फाउंडेशनल इन्वेस्टिगेटर को जिले स्तर की कोऑर्डिनेटर इला धमीजा व टेक्निकल एक्सपर्ट अनिल कौशिक ने ट्रेनिंग दी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 के तीसरी कक्षा पास विद्यार्थियों का छह, सात व आठ मई को अंग्रेजी, हिंदी व गणित विषय का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा।
कार्यक्रम में रोहतक जिले से 10 प्राइवेट स्कूल व नौ सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण संस्थान इंचार्ज रोमी कुमार ने बताया कि बच्चों की परीक्षा की रिपोर्ट टेबलेट के माध्यम से भरी जाएगी। रोजाना छह बच्चों का आंकलन किया जाएगा।