फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्वास्थ्य विज्ञान का महत्व बताया

Fri, 18 Oct 2024 08:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज पाठ्यक्रम में शुक्रवार को नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम दीक्षारंभ का आयोजन किया गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन स्वराज सदन में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता में एमडीयू के ध्वजवाहक बनने का आह्वान नव प्रवेश विद्यार्थियों से किया। निदेशक, यूआईपीएचएस प्रो. मुनीष गर्ग ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इस पाठ्यक्रम तथा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। आभार प्रदर्शन सचिव डाॅ. हरिमोहन ने किया। मंच संचालन डाॅ. अभिलाषा ने किया। बतौर विशिष्ट वक्ता हरियाणा केन्द्रीय विवि के पूर्व कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़, दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल फॉर स्किल इनहांसमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रो. वी.के. चौधरी तथा एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेशन रिसर्च, गाजियाबाद के पूर्व निदेशक प्रो. राजेन्द्र सिंह सांगवान ने विद्यार्थियों ने विद्यार्थियों को पब्लिक हेल्थ साइंस (सार्वजनिक स्वास्थ्य विज्ञान) के महत्व समेत उच्च अध्ययन के लिए जरूरी बातों के बारे बताया।
प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य की चुनौतियों के दृष्टिगत पब्लिक हेल्थ साइंसेज को विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भविष्य में भारत के कौशल युक्त पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल्स बनेंगे। बीपीएचएस के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को कुलपति ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एमडीयू डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान, डीन, फैकल्टी ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज प्रो. एस.सी. मलिक, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. अरुण नंदा, प्रो. गोविन्द सिंह, प्रो. दीपक कौशिक, निदेशक सीआरएसआई प्रो. संदीप मलिक, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, डाॅ. अनुराधा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें