फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अतिक्रमण करने पर 30 व्यापारियों को नोटिस, 10 का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे राहगीर व ग्राहक जाम में फंस रहे हैं। शुक्रवार को निगम की टीम हरकत में आई और बाजारों में पहुंचकर 30 व्यापारियों को नोटिस थमाया। साथ ही 10 का सामान जब्त किया। हिदायत दी गई कि सीमा से बाहर सामान न रखें। उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक में मंथन के बाद ही सामान रखने को लेकर सीमा तय की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को करवा चौथ के त्योहार से दो दिन पहले बाजार में भीड़ नजर आई। हर तरफ ज्यादातर महिला ग्राहक खरीदारी में जुटी थी। दिल्ली गेट बाजार की 30 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के चलते सिकुड़कर 15 फीट रह गई है। दोपहर करीब 12 बजे एक तरफ से कार व दूसरी तरफ से ऑटो आने से जाम लग गया, इससे दोपहिया वाहन चालक भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। किसी तरह दुकानदारों को समझाकर सामान हटवाया, इसके बाद वाहन निकल सके।
दोपहर बाद नगर निगम के एलओ (भू अधिकारी) संदीप बतरा के नेतृत्व में निगम की टीम बाजार में पहुंची। किला रोड, भिवानी स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, माडल टाउन व डी पार्क बाजार में जांच की। एलओ संदीप बतरा ने बताया कि अतिक्रमण करने पर 30 दुकानदारों के नोटिस दिया गया। तीन दिन में दुकानदारों को सुनवाई के लिए एलओ ऑफिस आना होगा। नहीं तो निगम 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक का चालान काटेगा।
विज्ञापन

वर्जन
सफाई ब्रांच के अधिकारियों को बाजारों में सफाई करने व एलओ को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। साथ ही मार्केट एसोसिएशन व दुकानदारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग मांगा है। आग्रह है कि दुकानदार खुद अतिक्रमण हटा ले, ताकि यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन

डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें