फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को कानून, नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
नशा ना करने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम व दुर्गा शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार को गांव श्योराज माजरा व पदैयावास के सरकारी स्कूल में बच्चों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने नशा मुक्ति, विभिन्न प्रकार के अपराधों और उनसे जुड़ी सजा के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही पोक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम जैसे विशेष कानूनों के बारे में भी अवगत कराया गया। नशा मुक्ति टीम से एएसआई जितेन्द्र कुमार ने
विज्ञापन

शिक्षा और खेलों के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, जो समाज और परिवार के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे खेल और पढ़ाई में रुचि बढ़ाएं और खुद भी नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। विद्यार्थियों ने नशा ना करने की शपथ ली। दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई कविता ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें