फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मधुमक्खी पालकों की ब्रांडिंग पर जोर, डीसी बोले-किसानों को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को कहा कि बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। विभाग की ओर से मधुमक्खी पालकों की ब्रांडिंग कराई जाए। जिला प्रशासन की ओर से संचालित किए जा रहे सांझा बाजार में स्वयं सहायता समूह शहद की बिक्री में मदद करेंगे।
विज्ञापन

मधुमक्खी पालकों की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ नागरिकों को गुणवत्ता का शहद उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाए। डीसी कैंप कार्यालय के सभागार में मंगलवार को उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित कर मशरूम यूनिट शुरू करवाने के प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने मॉडल गांव के रूप में माडौधी जाटान को चुना है। कृषि से संबंधित सभी विभाग इस गांव में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सहायक धंधे शुरू करवाने के लिए योजना बनाएं।
विज्ञापन

इस वर्ष 23 मधुमक्खी पालकों ने पंजीकरण कराया है जिनमें सात मधुमक्खी पालकों की वेरिफिकेशन की गई है। दो मधुमक्खी पालकों की ब्रांडिंग की गई है। नया बस स्टैंड के सामने सांझा बाजार शुरू किया गया है। जहां पर स्वयं सहायता समूहों को स्टॉल आवंटित किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें