सत जींदा कल्याणा काॅलेज में नशा मुक्ति की शपथ लेते छात्र। स्रोत : कॉलेज
कलानौर। सत जींदा कल्याणा काॅलेज, कलानौर में वीरवार को सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान (17 से 26 जून) के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता शपथ एवं मानव शृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एंटी ड्रग सैल के संयोजक डॉ. सतीश नरवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. उमेश कुमार व डॉ. चेतना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए योगदान देने का संकल्प भी दोहराया। संवाद