फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को बगैर शर्त के छात्रावास मुहैया करवाया जाए

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर एमडीयू वीसी कार्यालय में पहुंचे सीवाईएसएस संगठन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में वीरवार को सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) ने विद्यार्थियों की छात्रावास संबंधी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का घेराव करते हुए विद्यार्थियों ने दूर-दराज के विद्यार्थियों को बगैर शर्त छात्रावास मुहैया कराने की आवाज उठाई। विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा और डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र शर्मा विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, इसके बाद विद्यार्थी वापस लौटे।
सीवाईएसएस सदस्य दीपक धनखड़ ने कहा कि 2023-24 के सत्र की कक्षाएं सभी विभागों में शुरू हो चुकी है। अब तक विद्यार्थियों को छात्रावास नहीं मिला है। इस वजह से कक्षाएं लगाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दंगे फैलने की वजह से विद्यार्थियों को यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विवि से 100 किलोमीटर से भी अधिक दूर रहने वाली छात्राओं की परेशानी अधिक है। कक्षाएं शाम पांच बजे तक खत्म होती हैं। इस कारण लड़कियां देर रात तक घर पर पहुंचती हैं। इससे छात्राएं व उनके अभिभावक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश सह सचिव अंकुर बोरिया व अमन आलडिया ने कहा कि जब तक हॉस्टल की अगली मेरिट लिस्ट नहीं लगती, तब तक 50 किलोमीटर से दूर आने वाली लड़कियों को गेस्ट के तौर पर छात्रावास दिया जाए। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता पर छात्रावास मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवीन, पलविंदर, विपुल, गोल्डी, उमेश, अमन, हिमांशु, अंजू, प्रियंका, शालू, उषा, अंजली, निधि, आंचल, सोनिया, पूजा, शीतल समेत अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें