फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परीक्षा में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन का भी दिया जाए विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की मांग है कि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों विकल्प दिए जाएं। संगठन ने इस मुद्दे को लेकर एमडीयू के कुलपति कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश सह-मंत्री सनी नारा ने कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। पूरा देश मुश्किल हालात से गुजर रहा है क्योंकि अभी कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है। इन मुश्किल हालातों में एमडीयू प्रशासन को विद्यार्थियों को दोनों तरह से परीक्षा देने का विकल्प देना चाहिए। क्योंकि छात्रों की जिंदगी परीक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। एमडीयू प्रशासन को इस समय कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए। किसी तरह की अनहोनी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सभी विद्यार्थियों को दोनों मोड में परीक्षा देने का विकल्प देना चाहिए। जो विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देना चाहते हैं, वे दें। लेकिन जो नहीं चाहते, उन्हें ऑनलाइन की इजाजत दी जाए। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को दोनों विकल्प दे रहे हैं। सिर्फ एमडीयू ने ही तानाशाही रवैया अपना रखा है। महानगर मंत्री पुष्पेंद्र ने कहा कि कहा कि अगर सोमवार तक उनकी मांग न मानी गई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इस अवसर पर जिला संयोजक हरिओम तिवारी, पंकज शास्त्री, मीनू सिंगल, अमन, अंकित भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, शेखर, नितेश, दिनेश, महेश, मीनू धनखड़, ममता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें