फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 नियमों के साथ आज से खुलेंगे स्कूल, सांपला में होगा हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के दौरान बंद हुए स्कूल करीब तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार से फिर खुलने जा रहे हैं। कोविड-19 नियमों के साथ स्कूल शुरू करने से पहले दिनभर यहां सफाई अभियान चला। कहीं सैनिटाइजेशन हुआ तो कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल संचालकों व प्राचार्यों ने व्यवस्था दुरुस्त बनाने के साथ शिक्षकों को भी उचित निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

वीरवार को स्कूलों में ग्रीष्मावकाश के बाद के सत्र की पढ़ाई की तैयारियां शुरू हुई। सत्र का यह दूसरा पड़ाव शुक्रवार को शुरू होगा। इसके लिए स्कूलों में तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए साफ-सफाई की गई। कर्मचारियों ने कक्षा, बेंच, खिड़की, दरवाजे, गैलरी व अन्य जगह को सैनिटाइज कर इन्हें विद्यार्थियों के लिए तैयार किया। शुक्रवार को बच्चों को साफ व स्वच्छ माहौल मुहैया कराने के लिए यह प्रयास किया गया। इधर, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं लगाने की तैयारी पूरी करते हुए कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। विद्यालय प्रांगण में सफाई की गई। शुक्रवार से यहां अंग्रेजी माध्यम व सीबीएसई से संबद्ध दाखिला प्राप्त नौवीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की भी कक्षाएं लगाई जाएंगी। स्कूल प्राचार्य संदीप नैन ने बताया कि विद्यालय खुलने पर शुक्रवार सुबह हवन कराया जाएगा। यहां सांपला नगर परिषद के पार्षद व अन्य नागरिक मौजूद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी मुख्य अतिथि रहेंगी। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। विद्यालय प्राध्यापक वरुण, रमेश, भारत भूषण, ओमवीर, नरेंद्र, सरोज, अजीत कौर को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार की ओर से निर्धारित कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें