फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण करने की अलख जगाएं विद्यार्थी : प्रो. राजबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न विभागों में विश्व पर्यावरण से संबंधित कई कार्यक्रम हुए। धरती को हरा-भरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों से ही जीवन संभव है। आज जरूरत है कि हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं और पर्यावरण को सहेजें, इसकी देखभाल करें। यह बात विवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी बनकर समाज में इस बारे जागरूकता की अलख जगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, निदेशिका, उद्यान प्रो. विनीता हुड्डा, निदेशिका प्रो. विनीता शुक्ला, प्रो. हरीश कुमार, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, डा. ईशा, राजकुमार शर्मा, डाॅ. विनय मलिक,पंकज नैन, डा. सुरेन्द्र भारद्वाज, बलजीत मलिक, अजमेर सिंह व राजेश रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
रोहतक। पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. राजेश धनखड़ ने कहा कि इस वर्ष के थीम का फोकस भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर है। जनसंख्या वृद्धि, तेजी से बढ़ते औद्योगीकरण, शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन के चलते दुनिया की एक तिहाई आबादी घटते जल और कम होती भूमि के बढ़ते प्रभावों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि इन पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर डिजिटल पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। डिजिटल पोस्टर मेकिंग में विनीती ने प्रथम, मीनू मलिक ने दूसरा व अमन रेढू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में मीनू ने प्रथम, हिना गुप्ता ने दूसरा और मोनी जाखड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि पर्यावरण बचाने के लिए भारती सिंह को प्रथम, भाग्यश्री को दूसरा तथा सपना को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. जेएस लौरा, डाॅ. सुनील कुमार यादव तथा रचना भटेरिया शामिल रहे। डा. बबीता खोसला तथा डा. गीता ने इस कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें