रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में सहायक प्राध्यापक (कॉलेज कैडर) पद पर चयनित 40 विद्यार्थी शुक्रवार को सम्मानित किए गए। विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. इंदरजीत सिंह रहे।
वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. बीनू सांगवान, प्रो. सचिंदर सिंह, प्रो. रेनू आर्य, एसोसिएट प्रोफेसर राजेश दलाल व असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप कुमार समेत विभाग के अन्य शिक्षकों ने चयनित स्टाफ को उनकी सफलता के लिए सराहा।
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करना व वर्तमान छात्रों को प्रेरित करना रहा। अतिथियों ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा में करियर के अवसरों और शिक्षक के रूप में समर्पण के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में एमए व पीजी डिप्लोमा के बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे।