रोहतक। फतेहपुरी कॉलोनी से 22 साल की युवती घर से लापता हो गई। उसकी मां ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सफाई कर्मचारी के तौर पर नौकरी करती है। 18 मार्च को वह ड्यूटी पर चली गई थीं। शाम पांच बजे घर लौटी तो बेटी नहीं मिली। उसे रिश्तेदारी व दूसरी जगह तलाश किया लेकिन पता नहीं लग रहा है। ब्यूरो
...........
पेपर देने गए आठवीं के दो छात्र लापता
रोहतक। हिसार रोड स्थित शास्त्री नगर व सैनिक कॉलोनी के दो छात्र स्कूल में परीक्षा देने गए लेकिन नहीं लौटे। शहर थाने में दर्ज एफआईआर में महिला ने पुलिस को बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। 18 मार्च को सुबह करीब आठ बजे स्कूल में पेपर देने गया था लेकिन वापस नहीं आया। पता चला है कि वह अपने दोस्त सैनिक कॉलोनी के 15 वर्षीय किशोर के साथ कहीं चला गया। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। ब्यूरो