फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रिटौली के बजरंग हत्याकांड में 29 दिन बाद भी गोगा की डेथ रिपोर्ट र कोर्ट में दाखिल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रिटौली गांव के रोहित उर्फ बजरंग हत्याकांड में सोमवार को एएसजे डाॅ. भूपेंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। पुलिस की ओर से आरोपी दिनेश उर्फ गोगा की डेथ रिपोर्ट दाखिल न होने के कारण गवाही की प्रक्रिया फिर टल गई। अब मामले में आठ अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रिटौली गांव में 2022 से हिमांशु उर्फ भाऊ व अंकित उर्फ बाबा गैंग के बीच रंजिश चल रही है। मार्च 2022 में भाऊ के चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह बैंक मित्र के पास बैठा हुआ था। मामले में पुलिस ने अंकित उर्फ बाबा सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।
जमानत पर आने के बाद आरोपी अनिल की गांव के बाहर हत्या कर दी गई थी जबकि दिनेश उर्फ गोगा की पिछले माह 17 फरवरी को दिल्ली बाईपास पर 35 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि रोहित हत्याकांड का बदला लेने के लिए विदेश से गैंग चला रहे भाऊ ने शूटर भेजकर हत्या करवाई है।
विज्ञापन

अदालत में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की तरफ से सोमवार को दिनेश उर्फ गोगा की डेथ रिपोर्ट दाखिल करनी थी लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने के कारण रिपोर्ट दाखिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें