27सीटीके17-नेकीराम कॉलेज में डॉ. मनोज कुमार को सम्मानित करते हुए। स्रोत:कॉलेज
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज के वाणिज्य विभाग में वीरवार को रिसर्च मैथडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज कुमार, सहायक प्रोफेसर वाणिज्य विभाग एमडीयू ने एमकॉम के विद्यार्थियों को रिसर्च की बारीकियों को विस्तार से समझाया। इस मौके पर डॉ. सतीश खासा, डॉ. कृष्ण परूथी, डॉ. संदीप चहल, डॉ. सविता, डॉ. नेहा, डॉ. ज्योति सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद