रोहतक। गांव घुसकानी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वीरवार को कक्षा 6 से 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राचार्य राजेश गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर का चुनाव करना एक महत्वपूर्ण व उलझन वाला फैसला होता है। इस समस्या का हल कॅरिअर जागरूकता के जरिए आसानी से किया जा सकता है। इसलिए इस सप्ताह कॅरिअर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन विद्यालय में किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों का कौशल, व्यक्तित्व और रुचि परीक्षण हुआ। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को ये पता चला कि वो किस क्षेत्र में अपना कौशल दिखाए। स्वॉट विश्लेषण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी ताकत, कमजोरी, जीवन में अवसरों और आने वाले खतरों की पहचान कैसे की जाए इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई। इस मौके पर उपप्राचार्य फिरोज, सुमन मलिक, रीतू सिंह, रिंकू और पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।