रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में सोमवार को करिअर संवारने के टिप्स दिए गए। अमर उजाला और एसआरएम यूनिवर्सिटी की ओर से हुई ‘स्मार्ट वर्कशॉप-2016’ में विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के गुर सिखाए।
विद्यार्थियों को थिंक विदाउट इंक का महत्व समझाया। कार्यशाला में तनावमुक्त रहकर करिअर को आगे बढ़ाने की सीख भी दी गई। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से करिअर संबंधी प्रश्न भी पूछे।
कार्यशाला में एसआरएम यूनिवर्सिटी के के नितिन कुमार धामा, पैरामाउंट कोचिंग सेंटर के ओमदत्त शर्मा एवं शिक्षा भारती की फिजिक्स की टीचर नीलम बूरा ने विद्यार्थियों को करिअर संबंधी सलाह दी। इस दौरान विशेषज्ञों ने पेन का प्रयोग किए बिना ही गणित के सवाल हल करने की तरकीब बताई।
इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। शिक्षा भारती विद्यालय की प्रिंसिपल निर्मल पोपली ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के बीच अजय वर्मा ने विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया। कार्यशाला में शिक्षकों ने विद्यार्थियों से जुड़े कई प्रश्न किए। सटीक जवाब देने वालों को इनाम दिया गया।
यह बोले विद्यार्थी
कार्यशाला में आकर बहुत अच्छा लगा। जॉब ऑफर के साथ हॉबी को मिक्स कर करिअर कैसे बनाते हैं? यह यहां आकर पता लगा।
- आकांक्षा, छात्रा, शिक्षा भारती।
कार्यशाला में कमाल के टिप्स दिए गए। समय का पता ही नहीं लगा। तनावमुक्त होकर एग्जाम की तैयारी किस तरह की जा सकती है, इसे समझा।
- मोनिका, छात्रा, शिक्षा भारती।
भविष्य बनाने में मार्गदर्शन मिला। शिक्षकों ने अपने अनुभव शेयर किए। उनके अनुभव अब हमारे काम आएंगे, उनसे हम सबक लेंगे।
- सुनिधि, छात्रा, शिक्षा भारती।
टाइम मैनेजमेंट को समझाया गया है। सचमुच अगर टाइम मैनेज कर पढ़ाई करें तो कम समय में भी अच्छी तैयारी की जा सकती है।
- राहुल, ओजोन इंटरनेशनल स्कूल, चिड़ी।
विशेषज्ञों ने अपना उद्देश्य बनाकर चलने की सीख दी है। कई बार विद्यार्थी भटक जाते हैं, यहां आकर एकाग्र चित होना सीखा।
- अनूप, सरस्वती स्कूल।