फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएमयू में छात्रों को तीन नए कानूनों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से शनिवार को नए आपराधिक कानूनों के अवलोकन पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में छात्रों को तीन नए आपराधिक कानूनों यानी भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुज दहिया, ममता राठी, उप जिला अटॉर्नी हरियाणा सरकार कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विभिन्न आपराधिक कानूनों के बारे में बताया कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ये कानून न केवल हमारे समाज को सुरक्षित रखने में मददगार हैं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को भी सुगम बनाते हैं। कानून संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष दलाल ने छात्रों को नए कानून के महत्व के बारे में बताया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉ. एचएल वर्मा ने छात्रों को बताया कि एक समर्थ और संविधानिक समाज में, प्रत्येक नागरिक को कानून के बारे में जागरूकता होनी चाहिए। सेमिनार के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नवीन कपिल, डॉ. सीमा देवी, डॉ. परमिला, डॉ. हरविंदर, डॉ. राहुल गोयत, मालिया और आकाशदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें