फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्षिकोत्सव में कथक पर विद्यार्थियों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक (वि)। पठानिया पब्लिक स्कूल के 41वें वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन 22 नवंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के 1100 विद्यार्थियों ने मोहनजोदड़ो, मौर्य काल, राजस्थानी नृत्य, कथक-सूफी, मराठा क्रांति, इंडियन डिफेंस ऑपरेशन और वंदे मातरम जैसी प्रस्तुतियों से भारतीय इतिहास व संस्कृति को मंच पर जीवंत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमडीयू के रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल और राखी बंसल रहे। बॉलीवुड अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा विशेष अतिथि थे।

प्रधानाचार्या तन्वी पठानिया ने वार्षिक प्रतिवेदन में बताया कि विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर 555, राष्ट्रीय स्तर पर 633 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 107 यानी कुल 1295 पुरस्कार जीते हैं। अक्तूबर की खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 112 स्वर्ण, 114 रजत और 129 कांस्य पदक दिए गए। जूनियर बेस्ट एथलीट का सम्मान विराज और अर्शिया को मिला।
विज्ञापन


निदेशक अंशुल पठानिया ने अतिथियों का आभार जताया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें