07सीटीके44-एमडीयू में प्रदर्शन करते विद्यार्थी। स्रोत:संगठन
एमडीयू में विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। छात्र नेता सन्नी नारा ने बताया कि एक विद्यार्थी सुबह 10:30 बजे अपनी क्लास लगाने के लिए जा रहा था। गेट नंबर दो से विद्यार्थी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी के पास विवि का आईकार्ड भी था।
गेट नंबर दो से सभी लोग एंट्री कर सकते हैं, जिसमें विजिटरस, जिनके व्हीकल पर स्टीकर नहीं लगे हैं, वह भी प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी ने विरोध किया तो उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बिना किसी वजह व बिना किसी शिकायत के। इसके बाद छात्र नेता सन्नी नारा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि तीन-चार घंटे के बाद विद्यार्थी को छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि ऐसा किसी भी यूनिवर्सिटी में नहीं होता है।
यूनिवर्सिटी की व्यवस्था खराब न हो, इसलिए पुलिस व कड़ी सुरक्षा की गई थी। पिछले साल होली के अवसर पर बाहरी लोगों ने हंगामा कर दिया था, इसलिए सुरक्षा लगाई गई है। उन विद्यार्थियों को एंट्री दी, जिनके व्हीकल पर स्टीकर लगे थे।
- प्रो. राजेश पुनिया, सिक्योरिटी प्रभारी।