रोहतक। पीजीआई स्थित लड़कों के हॉस्टल से चोर छात्र की बाइक चुराकर ले गए जबकि एमडीयू की पार्किंग से जेई की स्कूटी चोरी हो गई। इस संबंध में पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
पानीपत के आठ मरला स्थित न्यू क्रांति नगर निवासी गोपाल पाठक ने पुलिस को बताया कि पीजीआई स्थित यूजी ब्यॉज हॉस्टल में रहते हैं। सात मार्च को बाइक हॉस्टल के बाहर पार्किंग में खड़ी करके घर चला गया। 13 मार्च को वापस आया तो वह नहीं मिली। वहीं, शीतल नगर निवासी संजय ने बताया कि वह एमडीयू में जेई हैं। 12 मार्च को विवि की पार्किंग में अपने कार्यालय के सामने स्कूटी खड़ी की थी। करीब साढ़े 11 बजे देखा तो वह गायब थी। ब्यूरो