फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में 24 को जन आक्रोश रैली होगी : जय भगवान

विज्ञापन
29 जसबीर कॉलोनी में सभा को संबो​धित करते मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य
विज्ञापन
रोहतक। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य जय भगवान ने रविवार को जसबीर कॉलोनी में सभा कर कहा कि 24 अप्रैल को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली होगी। मोदी सरकार की ओर से जनता की लूट व कॉरपोरेट नीतियों के खिलाफ रैली को आम जनता सफल बनाएं।
विज्ञापन

गांव बैंसी, सैमाण, जसबीर कॉलोनी व विजय नगर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेशस्तरीय जत्थे ने रविवार को सभाएं कीं। सविता ने कहा कि बात काला धन लाने और हर भारतीय के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये जमा करने की थी पर चांदी उन हमजोलियों ने काटी जो बैंकों का हजारों करोड़ रुपये हड़प कर भारत छोड़कर भाग गए।
जिला सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि केरल की माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के मॉडल की देश को जरूरत है। इस दौरान किसान नेता सुमित, महिला नेत्री डाॅ. जगमति सांगवान, संदीप सिंह, रामचंद्र, बलवंत सिंह, प्रकाशचंद्र,एडवोकेट रामचंद्र सिवाच, विनोद, सतबीर पाकस्मा, राजकुमारी व अमित पिलाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें