फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी से मिले छात्र नेता

Tue, 09 Jul 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
08सीटीके25....एमडीयू के छात्र नेता दिनेश कांगड़ा पर हुए जानलेवा हमले के मामले को लेकर पुलिस अ​ध
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के छात्र नेता दिनेश कांगड़ा पर जानलेवा हमले में किसी की गिरफ्तारी न होने से छात्र आहत हैं। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र प्रतिनिधि जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएसपी रवि खुंडिया से मुलाकात की। डीएसपी को घटना से अवगत कराकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस पर डीएसपी ने एसएचओ पीजीआई को फोन कर मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को वाल्मीकि छात्र महासभा और एकलव्य छात्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में वाल्मीकि समाज के छात्र नेता दिनेश कांगड़ा पर जानलेवा हमले की पुरजोर निंदा की। छात्र एकलव्य छात्र संगठन के नेता रोहित टाकिया ने कहा कि घटना को करीब दो माह हो चुके हैं। इसके बाद भी दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसको लेकर समाज में गहरा रोष है। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से रमन पंवार, सौरभ बोहर, मोहित जागशी, दीपक बोहर, मोहित सोनी, कृष्ण पहलवान मांडोठी, रोहित पंवार, सैंडी भालोट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें