हरियाणा के रोहतक और आसपास के जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटके दोपहर करीब 12:28 बजे शुरू हुए और लगभग पांच सेकंड तक आते रहे। भूकंप के कारण लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। रोहतक के सेक्टर-4 सहित अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों के बाद एक-दूसरे को सतर्क किया। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गए। झटके इतने तीव्र थे कि कई घरों और इमारतों के सामान हिलते देखे गए।
हालांकि, अभी तक भूकंप के केंद्र और तीव्रता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, और न ही किसी जान-माल के नुकसान की सूचना मिली है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।