आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्म पर मंगलवार रात 12 गिरिजाघरों में घंटे घड़ियाल बज उठे। मसीह समाज ने केक काटकर खुशी मनाई। इससे पूर्व गिरिजाघरों में शांति के लिए प्रार्थना की गई। युवाओं ने कैरल्स सिंगिंग की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया, साथ ही चर्च परिसर में हैप्पी क्रिसमस व मेरी क्रिसमस के उद्घोष गूंज उठे। जिंगल बेल, जिंगल बेल.. की मधुर धुन सुनाई दी।
शहर के गिरिजाघरों में मसीह समाज के लोगों ने मंगलवार रात कैंडल जलाकर प्रार्थना की। ऑल सेंट चर्च में देर रात प्रभु यीशु का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। सांता क्लॉज बने बच्चों और बुजुर्गों ने एक दूसरे को उपहार बांटे। जश्न के दौरान मसीह समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। ऑल सेट चर्च के पादरी एरिक मार्क नोवेल डेनियल्स ने बताया कि प्रभु यीशु सबका भला करने वाले हैं। उनका जन्म लोगों को पाप से बचाने के लिए दो हजार साल पहले हुआ था। मानव रूप धारण कर प्रभु ने जन्म लिया। उनके आने का सबसे बड़ा उद्देश्य प्रेम शांति आनंद और आशा है। रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होने पर केक काटा गया।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur