रोहतक। छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हुए उनकी पढ़ाई में प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अभिलाषा गर्ल्स हॉस्टल कॉम्प्लेक्स के छात्रावासों में रविवार को मानसिक एवं शैक्षणिक कल्याण विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ।
मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापकों ने अलग-अलग छात्रावासों में जाकर छात्राओं से सीधा संवाद किया। प्रो. शालिनी सिंह ने मेघना व यमुना, प्रो. अंजलि मलिक ने साबरमती व नर्मदा, प्रो. दीप्ति हुड्डा ने भागीरथी व कृष्णा, प्रो. सर्वदीप कोहली ने सरस्वती व गोदावरी तथा डॉ. शशि रश्मि ने गंगा व कावेरी छात्रावास में व्याख्यान दिए।
विशेषज्ञों ने छात्राओं को परीक्षा के दबाव से निपटने, मानसिक तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने, समय का सही प्रबंधन करने और पढ़ाई के प्रभावी तरीकों पर व्यवहारिक मार्गदर्शन दिया। संवादात्मक सत्र में छात्राओं ने खुलकर सवाल पूछे और अपनी समस्याएं साझा कीं।
चीफ वार्डन प्रो. सपना गर्ग व डिप्टी चीफ वार्डन प्रो. प्रतिमा रंगा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को संतुलित व सफल जीवन की दिशा देते हैं। संवाद