फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अपहरण कर मारपीट के मामले में दो आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई की पुलिस टीम ने अपहरण कर युवक को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोमबीर उर्फ शिवा संजय एनक्लेव जहांगीरपुरी दिल्ली व आशीष कुलताना रोहतक का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के दिनेश ने प्राथमिकी में बताया कि साले साले शिवम (निवासी दिल्ली) ईको वैन चलाते हैं। जब वह गाड़ी में सवारी भर रहे थे तो वहां पर जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी शिवा उर्फ सोमबीर, उसका लड़का, बहन के अलावा 4-5 अन्य व्यक्ति आए और शिवम के साथ मारपीट करने लगे थे।
मौके पर खड़े अन्य चालक योगेश ने छुड़ाने की कोशिश की थी तो उनके साथ भी मारपीट की थी। इसके बाद शिवम व योगेश को जबरदस्ती उठा कर गाड़ी में ले गए। इसके बाद उन्होंने दोनों को झज्जर में गाड़ी से फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में सोमबीर उर्फ शिवा व आशीष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें