फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टिटौली में पराली व्यापारी लापता, डिग्गी में डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के गांव टिटौली में पराली व्यापारी 36 वर्षीय प्रवीण संदिग्ध हालात में लापता हो गए। वीरवार सुबह उसकी चारपाई के नजदीक चप्पल व मोबाइल फोन मिला। उसकी पानी की डिग्गी में डूबने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम ने आठ घंटे तक उसे डिग्गी में तलाश किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस के मुताबिक, सुबह 7 बजे सूचना मिली कि प्रवीण कुमार रोज की तरह अपने कमरे में सो गया जो गांव के जलघर के नजदीक बना हुआ है। सुबह परिजन कमरे पर पहुंचे तो प्रवीण नहीं मिला। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि प्रवीण को किसी ने डिग्गी में फेंक दिया या वह खुद डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे तलाश करने के लिए पूरे दिन सर्च अभियान चलाया गया। शाम 6 बजे तक जब पता नहीं लगा तो अभियान रोक दिया गया। तय हुआ कि शुक्रवार सुबह फिर से प्रवीण को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें