रविवार को मौसम दिनभर बदलता रहा। सुबह धूप खिली रही तो दोपहर को तेज हवा के साथ धूल उड़ी। दोपहर बाद आकाश में बादल छा गए। महम, सांपला व कलानौर में हल्की बारिश हुई जबकि रोहतक सूखा रहा। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। महम में 16 एमएम बारिश हुई। इससे इलाके की सड़कों पर जलभराव के हालात नजर आए। इस्माईला की मुख्य सड़क पर बारिश के चलते पानी भर गया।
बारिश ने दिन भर गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई। नालों की सफाई नहीं होने की वजह से कई जगह सड़क व रास्तों पर पानी भरा रहा। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर, किसान बारिश से खुश नजर आए। किसानों का कहना है कि ज्वार बाजरे की बिजाई की हुई है। बारिश से इसे लाभ होगा। कुछ किसान बिजाई की तैयारी में हैं। धान की रोपाई की तैयारी में किसान अभी से तैयारी में जुट गए हैं। कलानौर में भी हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी में राहत मिली।